Abhijit Dipke Hunger Strike After Sonam Wangchuk
नई दिल्ली : Abhijit Dipke Hunger Strike After Sonam Wangchuk : नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब दिल्ली पुलिस ने वहां पहले से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करा दिया। 20 जुलाई को मार्च में शामिल होने के भी अपील की है।
सोनम वांगचुक NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे। Sonam Wangchuk Health Update दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, “If they think that taking Sonam Sir away will end this movement, they are mistaken. We will remain here, and will march to Parliament on July 20.”
He further said, “Until now, we were… pic.twitter.com/SujcDLPcuQ
— ANI (@ANI) July 18, 2026
इसके बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिस दौरान अभिजीत डिपके ने पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट करने और हिरासत में लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी से प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की है, लेकिन ‘आईसा’ (AISA) के तीन छात्र अब भी वहां अपनी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
सोनम वांगचुक को अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बावजूद जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। अभिजीत दीपके द्वारा नई भूख हड़ताल शुरू करने और छात्रों के डटे रहने से यह विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है, जहां प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा विवाद को लेकर सरकार से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
I am starting an indefinite hunger strike beginning right now.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026