Publish Date - July 18, 2026 / 10:17 AM IST,
Updated On - July 18, 2026 / 10:34 AM IST
Abhijeet Dipke on Hunger Strike: सोनम वांगचुक के बाद अब कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, सोशल मीडिया पर किया ऐलान / Image: AI Generated
HIGHLIGHTS
अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की
सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया
दिल्ली पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार यह कार्रवाई की गई
नयी दिल्ली:Abhijeet Dipke on Hunger Strikeकॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।’’
अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी
Abhijeet Dipke on Hunger Strike वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन शनिवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
बहरहाल, पुलिस ने कहा कि वांगचुक को ‘‘आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल’’ के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की। वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में 28 जून से कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। दीपके की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, “I am commencing my indefinite hunger strike starting today. I appeal to everyone: do not back down; this movement will only grow larger. They have made a grave mistake… I urge everyone to… pic.twitter.com/iCoB6jSOHQ
दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची; हालाँकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें। बता दें कि सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। दो दिन पहले आई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका वजन 8 किलो से अधिक घट गया था और उनकी सेहत बिगड़ रही है।