Abhijeet Dipke Protest | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Abhijeet Dipke Protest नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। वहीं दूसरी ओर आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच कॉकक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है।
Abhijeet Dipke Protest कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि, “भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं। जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा—कि यह सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता।”
#WATCH | Delhi: Founding President of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, says, “The biggest march in India’s history is about to take place. For the past 10-12 years, attempts have been made to destroy democracy in this country. By sitting at Jantar Mantar for a month,… pic.twitter.com/9qjO1ACNtY
— ANI (@ANI) July 20, 2026
आपको बता दें कि रविवार को प्रोटेस्ट में करीब 20,000 लोग जंतर-मंतर पर और उसके आसपास थे। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि ‘20,000 लोग जंतर-मंतर पर और उसके आसपास हैं. और अभी 20 जुलाई भी नहीं हुई है। धर्मेंद्र प्रधान- आपके हिसाब का दिन आ गया है।’