IAS Transfer News: एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, 6 IAS समेत 12 अफसर इधर से उधर

Ads

एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, IAS Transfer News: New SDMs Deployed at These Places

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:52 PM IST

IAS Transfer News. Image Source- IBC24 Archive

चंडीगढ़। IAS Transfer News हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। फेरबदल के तहत कई उपमंडलों में नए एसडीएम की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS Transfer News आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में एसडीएम नारनौल और हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के उप सीईओ/उप एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को HSIIDC का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक (AMD) तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का सीईओ नियुक्त किया गया है। इसी तरह अदिति सिंघानिया को एसडीएम ऐलनाबाद, राहुल कंवारिया को एसडीएम पेहोवा, रुहानी को एसडीएम फिरोजपुर झिरका, सुमन यादव को एसडीएम उचाना कलां और योगेश दिलहोर को एसडीएम डबवाली लगाया गया है। ये सभी अधिकारी इससे पहले अलग-अलग जिलों में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर तैनात थे।

HCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

एचसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विजेंद्र हुड्डा, सीईओ जिला परिषद एवं डीआरडीए चरखी दादरी, को जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वेद प्रकाश को एसडीएम डबवाली से अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हिसार नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी नारायण को एसडीएम फिरोजपुर झिरका से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भेजा गया है। रमित यादव को एसडीएम उचाना कलां से संयुक्त निदेशक, HIPA गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरविंदर सिंह को एसडीएम पिहोवा से एसडीएम नारनौल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पारस भगोरिया को एसडीएम ऐलनाबाद से संयुक्त आयुक्त, नगर निगम करनाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल से कई उपमंडलों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।