अभिषेक बनर्जी ने ‘मानहानिकारक टिप्पणियों’ के लिये टीएमसी विधायक मदन मित्रा को 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा

Ads

अभिषेक बनर्जी ने ‘मानहानिकारक टिप्पणियों’ के लिये टीएमसी विधायक मदन मित्रा को 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:37 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:37 PM IST

कोलकाता, 21 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मदन मित्रा को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा। सांसद ने आरोप लगाया कि विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए।

बनर्जी के अधिवक्ता की ओर से भेजे गए नोटिस में मदन मित्रा से अभिषेक बनर्जी को उनकी “व्यक्तिगत प्रतिष्ठा, राजनीतिक स्थिति, विश्वसनीयता और साख को हुए नुकसान” के लिए 10 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है।

उन्होंने हाल ही में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के बागी गुट में शामिल हुए कमरहाटी के विधायक मदन मित्रा से झूठे आरोप लगाना बंद करने को कहा है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि मदन मित्रा ने एक लाइव प्रसारण के दौरान बनर्जी के खिलाफ “दुर्भावनापूर्ण” टिप्पणियां कीं और मनगढ़ंत आरोप लगाए।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश