हत्या के एक मामले में फरार आरोपी बेंगलुरु में गिरफ्तार
हत्या के एक मामले में फरार आरोपी बेंगलुरु में गिरफ्तार
मंगलुरु (कर्नाटक), सात मार्च (भाषा) हत्या के एक मामले में करीब नौ वर्षों से फरार एक आरोपी को मंगलुरु अपराध शाखा की पुलिस ने बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सूफियान उर्फ कोत्रेशी (31) को बेंगलुरु में श्यामपुर रेलवे गेट के पास गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी 2017 में सुरतकल में सप्नम के अपहरण और हत्या में कथित तौर पर शामिल था।
पुलिस के मुताबिक, सप्नम का गिरोह द्वारा अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को शिवमोगा जिले में आगुंबे के पास एक जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक सूफियान घटना के बाद से ही फरार था और गिरफ्तार से बचने के लिए वह बेल्लारी, मुंबई और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में रहा।
पुलिस ने कहा कि बाद में वह अपना नाम मोहम्मद सूफियान हुसैन रखकर बेंगलुरु में बस गया और आधार कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज इसी नाम से हासिल कर लिए थे।
पुलिस के मुताबिक इससे पूर्व उसे एक चेन छिनैती के प्रयास के दौरान एक वृद्ध महिला की कथित तौर पर हत्या करने के लिए दर्ज मामले में ब्रूसेपेट पुलिस थाना द्वारा 2012 में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उस मामले में करीब चार साल जेल में बिताए थे जिसके बाद वह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या, फिरौती और चोरी सहित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे आगे की जांच के लिए सुरतकल पुलिस को सौंप दिया गया है।
भाषा सं राजेंद्र अमित
अमित

Facebook


