उप्र: विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी
उप्र: विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी
प्रयागराज, आठ अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर यहां केपी ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे।
हवाईअड्डे से वह अपने पैतृक निवास आनंद भवन-स्वराज भवन भी गये।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज हवाईअड्डे पर इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह समेत प्रदेश और जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी आनंद भवन-स्वराज भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
राय ने बताया कि इसके बाद शाम करीब छह बजे वह केपी ग्राउंड पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केपी ग्राउंड में पहुंच रहे हैं।
भाषा राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


