दहेज हत्या मामले में फरार महिला गिरफ्तार

Ads

दहेज हत्या मामले में फरार महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 20, 2021 / 09:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नोएडा (उप्र), 20 जून (भाषा) दहेज हत्या के मुकद्मे में फरार चल रही एक महिला को यहां बादलपुर थाना की पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

बादलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि छपरौला गांव में एक महिला की जनवरी में दहेज के लिए कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस इस मामले महिला के पति को गिरफ्तार कर चुकी थी।

सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रही मृतका की सास श्रीमती सत्ते को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

भाषा सं नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार