एसी का तापमान 24 डिग्री होगा निर्धारित, सालभर में बचेगी 20 अरब यूनिट बिजली

Ads

एसी का तापमान 24 डिग्री होगा निर्धारित, सालभर में बचेगी 20 अरब यूनिट बिजली

  •  
  • Publish Date - June 23, 2018 / 05:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नई दिल्ली। देश में बीजेपी सरकार आने वाले समय में बिजली की खपत कम करने के लिए अहम निर्णय ले सकती है। इसकी शुरुआत एसी के निर्धारित टेंपरेचर सैट करने से हो रही है। एसी का तापमान 24 डिग्री करने का फैसला किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश भर में सालाना 20 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी। लोगों में AC की लत और बढ़ते बिजली की खपत को लेकर फैसला लिया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- स्कूल से नदारद रहने वाले 14 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी, बीईओ की कार्रवाई

बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के मुताबिक ”एयर कंडीशनर का तापामान बढ़ाने से बिजली खपत में छह प्रतिशत की कमी आएगी । ऊर्जा मंत्री ने एसी बनाने वाले कंपनियों के अफसरों बैठक के बाद ये बात कही है। उन्होंने बताया कि होटलों, दफ्तरों और कई प्रतिष्ठानों में एसी का तापमान 18 से 21 डिग्री रखा जाता है। जहां लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होते हैं। जबकि एक शरीर का सामान्य तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसी स्थिति में बिजली की बर्रबादी आने वाले समय में तकलीफ देय होगी। तापमान निर्धारित करने से बिजली की बजत के साथ हम आने वाले समय के लिए बिजली बचा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- भारतीय पर्यटकों को यूएई ने दिया तोहफा, 2 दिन का ट्रांजिट वीजा मुफ्त

ऊर्जा मंत्री ने बैठक के दौरान एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी के प्रमुखों कोएयर कंडीशन में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान निर्धारित करने का सुझाव दिया। साथ ही उस पर लेबल लगाकर ग्राहकों को यह बताने को कहा गया है कि उनके पैसे की बचत और बेहतर स्वास्थ्य के नजरिये से कितना तापमान नियत करना बेहतर है। यह तापतान 24 से 26 डिग्री के दायरे में होगा। बयान के अनुसार, ”चार से छह महीने के जागरूकता अभियान के बाद लोगों की राय जानने के लिये सर्वे किया जाएगा। उसके बाद मंत्रालय इसे अनिवार्य करने पर विचार करेगा। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24