Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, ईरान को यूं दी शर्मनाक मात, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

Ads

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, ईरान को यूं दी शर्मनाक मात, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 11:19 AM IST

Asian Games 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • महिला कबड्डी टीम ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड मेडल
  • फाइनल में ईरान को हराया
  • भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

नई दिल्ली: Asian Games 2026 एशियन गेम्स 2026 टीम इंडिया को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारत की महिला कबड्डी टीम (Asian Games Kabaddi) ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को मात दे दी है और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत ने मजबूत ईरान की टीम को 37-34 से हरा दिया। (Women Kabaddi Asian Games) एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम ने चौथी बार गोल्ड जीता है। वहीं, एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह तीसरा गोल्ड है।

जीत हासिल कर रचा इतिहास

Asian Games 2026 आपको बता दें कि भारतीय टीम शुरु से ही अटैक रणनीति के साथ खेल रही थी और आखिरी तक दबदबा बनाए रखे थे। यही कारण था कि हाफ टाइम के समय भारतीय महिला टीम 22 के स्कोर के साथ आगे थे और ईरान 16 प्वाइंट हासिल करने में सफल रही थी।. इसके बाद हालांकि बाद में ईरान टीम ने वापसी की लेकिन आखिर में भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने शानदार गेम दिखाया और अंत में 37-34 के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सफर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम बिना कोई भी मैच हारे चैंपियन बनी है। टीम इंडिया ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते फिर सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर 42-21 की जीत के साथ की थी, जिसके बाद ईरान को 37-23 से हराया। इसके बाद जापान पर 50-25 से शानदार हासिल की और ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसके बाद फाइनल में ईरान को 37-34 के अंतर से हराया।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में किसे हराया?

भारत ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह कौन सा गोल्ड है?

यह एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का चौथा स्वर्ण पदक है।

फाइनल मैच का स्कोर क्या रहा?

फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया।