भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Ads

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 11:10 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 11:10 AM IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा और महिला टीम ने ईरान को शनिवार को फाइनल में 37 . 34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया ।

भारत ने हाफ टाइम तक 22 . 16 से बढत बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने 18 . 15 से जीत दर्ज की लेकिन भारत ने कुल स्कोर के आधार पर पीला तमगा हासिल किया ।

इस जीत के बाद भारतीय टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए ‘वंदे मातरम’ गीत गाया ।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों के अलावा हर एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता है । जकार्ता में उसे फाइनल में ईरान ने हराया था ।

पुरूष टीम फाइनल में ईरान से ही खेलेगी ।

भाषा मोना पंत

पंत