एसीपी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
एसीपी ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
नई दिल्ली। एक एसीपी रैंक के अधिकारी ने दिल्ली पुलिस के मुख्यालय की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। न ही यह जानकारी मिली है कि मृतक एसीपी के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि एसीपी प्रेम वल्लभ गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसीपी दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। इसके बाद करीब 10 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 55 साल थी। उनके आत्महत्या करने से पुलिस विभाग के अफसर और कर्मचारी भी अचंभित हैं।

Facebook


