कोरोना की जद में आया राष्ट्रपति भवन में तैनात ACP, कई लोगों को किया गया क्वांरटाइन

कोरोना की जद में आया राष्ट्रपति भवन में तैनात ACP, कई लोगों को किया गया क्वांरटाइन

कोरोना की जद में आया राष्ट्रपति भवन में तैनात ACP, कई लोगों को किया गया क्वांरटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 17, 2020 1:47 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 31 मई तक के लिए लॉक डाउन 4.0 लागू कर दिया है। इसी बीच देश की राजधानी में स्थि​त राष्ट्रपति भवन से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि राष्ट्रपति भवन में तैनात एसीपी कोरोना की जद में आ गए हैं। मामले की जानकारी होते ही पूरे राष्ट्रपति भवन में हड़कंप मच गया है।

Read More: लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन जारी, कौन सी सेवा रहेगी बंद? और कौन सी सेवाएं खुलेंगी..यहां देखिए

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन में तैनात एक एसीपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है। साथ ही यहां तैनात कई अन्य लोगों को भी क्यारंटाइन किया गया है। ज्ञात हो कि बीते दिनों एक सफाई कर्मी की बहू कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया था।

Read More: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, दुर्ग का मरीज एम्स से डिस्चार्ज, अब 10 एक्टिव केस

वहीं, सफाई कर्मी की बहू की मां की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाई कर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था।

Read More: पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- केंद्र सरकार को आज मालूम हुई मनरेगा की जरूरत, स्वीकार करें सार्थकता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"