केरल में पुस्तकालय के भीतर फंदे से लटका मिला सहकारी बैंक के प्रबंधक का शव
केरल में पुस्तकालय के भीतर फंदे से लटका मिला सहकारी बैंक के प्रबंधक का शव
कोझिकोड (केरल), 27 जुलाई (भाषा) केरल के मोकेरी में सोमवार को एक सहकारी बैंक के प्रबंधक का शव उनके घर के पास स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय में फंदे से लटका मिला। वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता भी थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान मोकेरी निवासी गणेश (49) के रूप में हुई है।
वह काक्कट्टिल सर्विस कोऑपरेटिव बैंक की थलीक्करा शाखा के प्रबंधक थे।
पुलिस के अनुसार, गणेश रोज की तरह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
पुलिस ने बताया कि तलाश के बाद उनका शव उनके आवास के पास मुरीवस्सेरी स्थित एक सार्वजनिक पुस्तकालय के कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है और व्यक्तिगत कारण इस घटना की वजह हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गणेश के पास पहले माकपा में जिम्मेदारियां थीं, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें पार्टी के पदों से मुक्त कर दिया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
कुट्टियाडी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सुमित दिलीप
दिलीप

Facebook


