जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में 10 मंजिला शैक्षणिक भवन का उद्घाटन

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में 10 मंजिला शैक्षणिक भवन का उद्घाटन

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में 10 मंजिला शैक्षणिक भवन का उद्घाटन
Modified Date: July 27, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: July 27, 2026 10:49 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में 10 मंजिला एक शैक्षणिक भवन का सोमवार को उद्घाटन किया गया।

संस्थान ने एक बयान में बताया कि यह भवन कॉलेज की बढ़ती शैक्षणिक व सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करेगा और इसमें अत्याधुनिक कक्षाएं, सेमिनार हॉल, आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल तकनीक से लैस प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने कहा कि नए छात्रों की कक्षाएं मंगलवार से इसी नए भवन में शुरू होंगी।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में