कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई अघोषित आपातकाल : गहलोत

Ads

कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई अघोषित आपातकाल : गहलोत

  •  
  • Publish Date - August 3, 2022 / 09:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

जयपुर, तीन अगस्त (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया गांधी के निवास, 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नीत इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।’’

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा