Delhi Metro Station Closed Today: मेट्रो से सफर वालों को बड़ा झटका! आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले पढ़ ले खबर

Ads

Delhi Metro Station Closed Today: मेट्रो से सफर वालों को बड़ा झटका! आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले पढ़ ले खबर

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 06:30 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 09:25 AM IST

Delhi Metro Station Closed Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 17 मेट्रो स्टेशन बंद
  • इंटरचेंज सुविधा जारी
  • लगातार चौथा दिन बंद

नयी दिल्ली: Delhi Metro Station Closed Today जंतर-मंतर के पास जारी कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा चिंताओं के कारण शनिवार को भी मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेट्रो स्टेशनों को बंद रखे जाने का यह लगातार चौथा दिन होगा।

Delhi Metro Station Closed Today डीएमआरसी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक ये स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे प्रदर्शनों में काफी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मध्य दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने मेट्रो स्टेशन बंद हैं?

कुल 17 स्टेशन।

स्टेशन कब से बंद रहेंगे?

शनिवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक।

क्या इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी?

हां, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर।