BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

NSA On Pakistan Support: पाकिस्तान का किया सपोर्ट तो फौरन लगेगी ‘रासुका’ की धारा.. CM ने चेताया, अबतक इतने भेजे गए जेल

22 अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) के बैसरन इलाके में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते …

Action under NSA for supporting Pakistan in Assam

Action under NSA for supporting Pakistan in Assam

satya prakash
Published: 26 Apr 2025 | 1:28 pmModified: 26 Apr 2025 | 1:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. असम में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट डालने पर कई युवकों की गिरफ्तारी हुई।
  2. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने NSA के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
  3. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि अस्थायी रूप से निलंबित की।

Action under NSA for supporting Pakistan in Assam: गुवाहाटी: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में तनाव का माहौल है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को राज्य में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक पोस्ट शेयर करने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

Read More: Pyare Khan Statement: ‘देश तोड़ने का काम कर रहे हैं नितेश राणे..’ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री के बयान पर किया पलटवार

सरमा ने बताया कि कछार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें रामनगर (सोनाई थाना क्षेत्र) के बख्तर हुसैन बरभुइया और मालुग्राम गनीवाला (सिलचर थाना क्षेत्र) के मोहम्मद इमरान हुसैन बोरभुइया शामिल हैं।

Action under NSA for supporting Pakistan in Assam: इसके अलावा, करीमगंज जिले के सैकुट गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक अहमद को फेसबुक पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कामरूप जिले के हाजो से भी एक युवक को "राष्ट्र-विरोधी" पोस्ट के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, और जो भी सीधे या परोक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन करता पाया जाएगा, उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Action under NSA for supporting Pakistan in Assam: सीएम सरमा ने चेतावनी दी कि, "जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन करता है, हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। NSA लगाया जाएगा।" सरमा ने यह बयान उन्होंने गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में आगामी पंचायत चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के दौरान दिया।

Read Also: Pratapgarh Murder in Hotel: सपा नेता के होटल में ठहरा था प्रेमी जोड़ा.. सुबह इस हालत में मिली लड़की लाश, प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) के बैसरन इलाके में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में लिया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थक पोस्ट साझा करने के आरोप में युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Action under NSA for supporting Pakistan in Assam, CM Himanta has given a strict warning

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm