पुडुचेरी, 27 मार्च (भाषा) कांग्रेस की पुडुचेरी इकाई के प्रमुख वी. वैथिलिंगम ने शुक्रवार को कहा कि यहां नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए द्रमुक को आवंटित सीटों के लिए नामांकन करने वाले पांच पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।
वैथिलिंगम ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ हुए समझौते में कांग्रेस के लिए 16 सीटें आरक्षित की गई हैं। द्रमुक यहां ‘इंडिया’ गठबंधन का घटक दल है।
द्रमुक को आगामी चुनावों में 14 सीटें आवंटित की गईं, जिनमें से एक सीट वीसीके को दी गयी है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के सभी 16 आधिकारिक उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। लेकिन कांग्रेस से जुड़े छह बागी उम्मीदवारों ने उन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया है जहां द्रमुक ने सीट बंटवारे के समझौते के तहत अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि एक बागी ने बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया।
वैथिलिंगम ने कहा कि उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
भाषा गोला संतोष
संतोष