जर्मनी ने विर्ट्ज़ के शानदार प्रदर्शन से स्विस टीम को हराया, इंग्लैंड ने ड्रॉ खेला

Ads

जर्मनी ने विर्ट्ज़ के शानदार प्रदर्शन से स्विस टीम को हराया, इंग्लैंड ने ड्रॉ खेला

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 11:39 AM IST

लंदन, 28 मार्च (एपी) फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने दो गोल किए और दो गोल में मदद की, जिससे जर्मनी ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए विश्व कप फुटबॉल से पहले के मैत्री मैच में स्विट्जरलैंड को 4-3 से हराया जबकि मिकेल ओयार्ज़ाबल के दो गोल की मदद से स्पेन ने सर्बिया को 3-0 से पराजित किया।

अन्य मैचों में बेन व्हाइट ने इंग्लैंड की टीम में वापसी करते हुए गोल किया लेकिन फिर स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी दे दी, जिससे इंग्लैंड ने उरुग्वे के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि नीदरलैंड ने एम्स्टर्डम में नॉर्वे को 2-1 से हराया।

इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल का व्हाइट का चयन करना चौंकाने वाला था, क्योंकि चार साल पहले वह विश्व कप के बीच में ही अपने साथियों को छोड़कर चले गए थे।

जब मैच में 21 मिनट बचे हुए थे तब आर्सेनल के डिफेंडर फिकायो टोमोरी की जगह उन्हें मैदान पर उतारा गया। वेम्बली में मौजूद 80,000 दर्शकों में से कुछ ने उनकी हूटिंग भी की।

अन्य मैचों में अल्जीरिया ने ग्वाटेमाला को 7-0 से और मिस्र ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया। मोरक्को ने इक्वाडोर के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

एपी

पंत

पंत