IPL MS Dhoni Ruled Out: आईपीएल से बाहर हुए महेंद्र सिंह धोनी?.. इस वजह से नहीं नजर आएंगे मैदान में, खुद CSK ने जारी किया ये चौंकाने वाला बयान..

Ads

IPL MS Dhoni Ruled Out: एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल मैच से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती मुकाबलों में झटका।

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 11:23 AM IST

IPL MS Dhoni Ruled Out || Image- myKhel FILE

HIGHLIGHTS
  • धोनी चोट के कारण मैच से बाहर
  • पिंडली की चोट से जूझ रहे धोनी
  • CSK को शुरुआती मैच में झटका

चेन्नई: इंडियन क्रिकेट में ‘थाला’ के नाम से मशहूर दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। (IPL MS Dhoni Ruled Out) दरअसल धोनी के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होने की बात कही गई थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि वे पिंडली की चोट की वजह से फिलहाल मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस समस्या से उबरने में उन्हें कम से कम दो हफ्ते लग सकते है।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सीजन के पहले मैच की सुबह जारी बयान में पुष्टि की गई कि धोनी पिंडली की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। इससे टीम टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में अपने स्टार खिलाड़ी के बिना उतर सकती है। चेन्नई का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

आरसीबी को भी लगा बड़ा झटका

गौरतलब है कि,  दुनिया के सबसे मशहूर घरेलू क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च यानी आज से होने जा रही है, लेकिन इस सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यश दयाल के बाद अब नुवान थुशारा की भी कमी का सामना करना पड़ सकता है। (IPL MS Dhoni Ruled Out) थुशारा ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिला है।

 

फिर से देंगे फिटनेस टेस्ट, फ्रेंचाइजी की नजर

इस बारें में एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अशले दे सिल्वा ने बताया कि थुशारा ने 29 में से 17 अंकों का पासिंग स्कोर नहीं पाया, इसलिए वह कम से कम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह मैच शनिवार को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। यदि थुशारा फिर से फिटनेस टेस्ट में असफल रहे, तो उन्हें लंबे समय तक प्रतिनिधित्व क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं मिल सकती है। अच्छी खबर यह है कि वह चार-पांच दिन के अंतराल के बाद फिर से टेस्ट दे सकते हैं।

इसके अलावा, श्रीलंका के दो अन्य प्रमुख खिलाड़ी, माथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए हैं। हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य हैं, जिन्हें पिछले नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, (IPL MS Dhoni Ruled Out) जबकि पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। केकेआर के कोच अभिषेक नायर ने कहा कि पथिराना अप्रैल के मध्य तक टीम से जुड़ सकते हैं क्योंकि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं। हसरंगा भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए थे।

जारी किया गया IPL 2026 का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे फेस में जारी शेड्यूल के मुताबिक 50 मैच खेले जाएंगे और लीग का फाइनल 26 मई रविवार को खेला जाए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। 10 टीमों वाली इस लीग में अब सभी 70 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। दूसरे चरण के मुताबिक, बाकी के 50 मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। 19वें सीजन के उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

 

प्लेऑफ का शेड्यूल नहीं हुआ जारी

बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 16 दिनों के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान 4 और 5 अप्रैल तथा 11 और 12 अप्रैल को ‘डबल हेडर’ मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं आज बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। (IPL MS Dhoni Ruled Out) अभी भी इस सीजन के प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान बाकी है, जिसकी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए हुए इस ऐलान के मुताबिक, 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाने वाले ये सभी मैच देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इससे पहले बोर्ड ने पहले चरण का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक ही जारी किया था।

रायपुर में होंगे दो मुकाबले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने का ऐलान किया था। वहीं अब रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तारीखें सामने आ गई है। रायपुर में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई 2026 रविवार को होगा। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई दिन बुधवार को होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही

Q1. एमएस धोनी मैच से बाहर क्यों हुए हैं?

धोनी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए फिलहाल मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Q2. धोनी कितने समय तक बाहर रह सकते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें चोट से उबरने में लगभग दो हफ्तों का समय लग सकता है।

Q3. CSK का पहला मैच कब और किसके खिलाफ है?

चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।