BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

सट्टेबाजी ऐप के लिए प्रचार को लेकर अभिनेता दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत अन्य पर मामला दर्ज

सट्टेबाजी ऐप के लिए प्रचार को लेकर अभिनेता दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत अन्य पर मामला दर्ज

सट्टेबाजी ऐप के लिए प्रचार को लेकर अभिनेता दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत अन्य पर मामला दर्ज
Bhasha
Published: 20 Mar 2025 | 5:00 pmModified: 20 Mar 2025 | 5:00 pm

हैदराबाद, 20 मार्च (भाषा) सट्टेबाजी ऐप का कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर तेलुगु फिल्म अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा समेत छह अभिनेताओं और 19 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मियांपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू, प्रणीता और निधि अग्रवाल के खिलाफ भी यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन कलाकारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ‘पॉप-अप’ विज्ञापनों और अन्य माध्यमों से सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में 19 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), जुआ अधिनियम और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह हाल ही में अपनी कॉलोनी के युवाओं से बातचीत कर रहा था, तो उसने पाया कि उनमें से ज्यादातर युवा सट्टेबाजी, जुआ और ऑनलाइन कैसीनो ऐप में निवेश के बारे में चर्चा कर रहे थे, जिनका प्रचार सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां और (सोशल मीडिया) इंफ्लुएंसर द्वारा किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खुद भी इन ऐप से प्रभावित हुआ था और एक सट्टेबाजी/जुआ/कैसीनो वेबसाइट में पैसे लगाने वाला था, लेकिन उसके परिवार ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता जब सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर रहा था, उसने कई मशहूर हस्तियों और इंफ्लुएंसर को इन अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट का प्रचार करते देखा।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मशहूर कलाकार भारी कमीशन और पारिश्रमिक लेकर अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे खासतौर पर वे लोग प्रभावित हो रहे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पैसों की जरूरत में अपनी मेहनत की कमाई इन ऐप में निवेश कर देते हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के माध्यम से अपने ऐप का प्रचार कर रहे हैं जिससे ये स्वतः ही लक्षित दर्शकों तक पहुंच रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से अनुरोध किया कि इन अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म और उन्हें बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे प्राथमिकी में नामजद लोगों को नोटिस जारी करने वाले हैं। मामले की जांच जारी है।

भाषा राखी सुभाष

सुभाष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सट्टेबाजी ऐप के लिए प्रचार को लेकर अभिनेता दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत अन्य पर मामला दर्ज

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm