Piyush Pandey Passed Away: एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, लिखे थे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ जैसे कई मशहूर स्लोगन

Ads

Piyush Pandey Passed Away: मशहूर स्लोगन लिखने वाले एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है। पियूष पांडे ने मुंबई में आखिरी सांस

  •  
  • Publish Date - October 24, 2025 / 02:05 PM IST,
    Updated On - October 24, 2025 / 02:06 PM IST

Piyush Pandey Passed Away/ Image Credit: @waveringmindz X Handle

HIGHLIGHTS
  • एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है।
  • पियूष पांडे ने 70 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली।
  • खबर के सामने आने के बाद विज्ञापन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Piyush Pandey Passed Away: नई दिल्ली: भारतीय विज्ञापन जगत से शुक्रवार की सुबह एक बुरी खबर निकलकर आई। इस खबर के सामने आने के बाद विज्ञापन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ समेत कई मशहूर स्लोगन लिखने वाले एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है। पियूष पांडे ने 70 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पियूष पांडे ने 27 साल की उम्र में विज्ञापन जगत में कदम रखा था। उन्होंने अपने भाई प्रसून पांडे के साथ ही करियर की शुरुआत की थी। दोनों रेडियो जिंगल्स के लिए अपनी आवाज दिया करते थे। इसके बाद 1982 में पियूष पांडे ने विज्ञापन कंपनी ओगिल्वी के साथ काम करना शुरू किया। 1994 में पियूष पांडे को ओगिल्वी के बोर्ड में नॉमिनेट किया गया। अहम बात यह है कि उन्हें 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:  CG Raigarh Plant Accident: रायगढ़ के प्लांट में बड़ा हादसा!.. फर्नेस ब्लास्ट में 3 मजदूर गंभीर तौर पर झुलसे, दो की हालत बेहद नाजुक, रायपुर रिफर

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया इमोशनल पोस्ट

Piyush Pandey Passed Away:  पीयूष पांडे के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ”पद्मश्री पीयूष पांडे के निधन पर दुख जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। विज्ञापन जगत में एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व, उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने कहानी कहने की कला को नई परिभाषा दी और हमें कभी न भूलने वाली कहानियां दीं।”

उन्होंने लिखा,” मेरे लिए वे एक ऐसे मित्र थे जिनकी प्रतिभा उनकी प्रामाणिकता, गर्मजोशी और बुद्धिमता से झलकती थी. मैं हमारी आकर्षक बातचीत को हमेशा संजो कर रखूँगा। वे अपने पीछे एक गहरा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति!”

यह भी पढ़ें: Imran Masood Bhagat Singh: भगत सिंह की तुलना ‘हमास’ संगठन से!.. इस कांग्रेस सांसद के बयान से शुरू हुआ नया सियासी बवाल, खुद पढ़ें पूरा बयान..

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने जताया दुख

Piyush Pandey Passed Away: फिल्ममेकर हंसल मेहता समेत सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने पीयूष पांडे के निधन पर दुख जाहिर किया है। हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा, ”फेविकोल का जोड़ टूट गया। आज एड वर्ल्ड ने अपना ग्लू खो दिया।”

बता दें कि पीयूष पांडे ने कोका कोला कंपनी के लिए ‘ठंडा मतलब कोका कोला’, कैडबरी के लिए, ‘कुछ मीठा हो जाए’ समेत कई और मशहूर विज्ञापन लिखे थे।

पियूष पांडे कौन थे?

पियूष पांडे भारत के प्रसिद्ध विज्ञापन विशेषज्ञ और ‘एड गुरु’ थे। उन्होंने ‘अबकी बार मोदी सरकार’, ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ और ‘कुछ मीठा हो जाए’ जैसे लोकप्रिय स्लोगन लिखे थे।

पियूष पांडे का निधन कब हुआ?

पियूष पांडे का निधन शुक्रवार सुबह (तारीख़ – 15 अक्टूबर 2025) मुंबई में हुआ।

पियूष पांडे को कौन सा पुरस्कार मिला था?

उन्हें 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा रचनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

पियूष पांडे ने किन कंपनियों के लिए काम किया था?

उन्होंने Ogilvy India में लंबे समय तक काम किया और कोका-कोला, कैडबरी, फेविकोल, एशियन पेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों के लिए प्रसिद्ध विज्ञापन अभियान बनाए।

पियूष पांडे को ‘एड गुरु’ क्यों कहा जाता है?

उनकी रचनात्मक सोच, कहानी कहने की अनोखी शैली और भारतीय संदर्भ को समझते हुए ब्रांड्स को जोड़ने की क्षमता ने उन्हें ‘एड गुरु’ की उपाधि दिलाई।

शीर्ष 5 समाचार