आदर्श नगर विधानसभा में वोटरों का रुख किधर है और सत्ता का तराजू किसकी ओर झुक रहा है, समझें

आदर्श नगर विधानसभा में वोटरों का रुख किधर है और सत्ता का तराजू किसकी ओर झुक रहा है, समझें

आदर्श नगर विधानसभा में वोटरों का रुख किधर है और सत्ता का तराजू किसकी ओर झुक रहा है, समझें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 28, 2020 11:29 am IST

नई दिल्ली। आदर्श नगर राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। 8 फरवरी को यहां वोट डाले जाएंगे वहीं नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। यहां पर पिछली बार आम आदमी पार्टी की तरफ से पवन कुमार शर्मा को टिकट दिया गया था, जिन्होंने 54,026 वोट हासिल कर बीजेपी उम्मीदवार राम किशन सिंघल को शिकस्त दी।

आदर्श नगर विधानसभा का इतिहास

1993 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इन चुनावों में भाजपा के जय प्रकाश यादव ने जीत हासिल की थी। उन्‍होंने कांग्रेस के मंगत राम को हराकर पहला विधायक बनने का गौरव पाया था। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता पवन कुमार शर्मा इस विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा 3 बार कांग्रेस के मंगत राम को जीत हासिल हुई है, जबकि भाजपा को 2 बार और आम आदमी पार्टी के हाथ एक बार जीत आई है। यह क्षेत्र रेलवे लाइन और मेट्रो लाइन के जरिए पूरी दिल्‍ली से जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली क्षेत्र का बड़ा बाजार होने के साथ ही यह विधानसभा सीट धार्मिक रूप से भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यहां के कई मंदिरों में नवरात्र और सावन के दिनों में भारी संख्‍या में भक्‍तों की लाइन लगती है।

इस बार फिर से आदर्श विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने विधायक पवन कुमार शर्मा को टिकट देकर उन पर दांव खेला है जबकि बीजेपी ने इस बार राजकुमार भाटिया को यहां से उतारा है। आदर्श नगर की पॉश कॉलोनियों में की जाती है, जहां पर बड़ी मार्केट, चौड़ी सड़क और बड़े-बड़े बंगले हैं। यह उत्तर दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र रेलवे लाइन और मेट्रो लाइन के जरिए पूरी दिल्ली से जुड़ी हुआ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – पवन कुमार शर्मा
BJP – राजकुमार भाटिया
Congress – अघोषित

मतदाता

2015 के चुनाव में कुल 1,57,749 वोटर्स थे, जिसमें 87,706 पुरुष और 70,034 महिला वोटर्स शामिल थे। इसके अलावा 9 मतदाता थर्ड जेंडर के थे. 1,57,749 में से  1,05,183 (66.7%) लोगों ने वोट डाले. 459 वोट नोटा में पड़े थे।

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे-

विधायक- पवन कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी

वोट- 54,026

हारे- राम किशन सिंघल, बीजेपी

वोटों का अंतर- 20,741

इस क्षेत्र का विश्लेषण करें तो सबसे ज्यादा कांग्रेस ने 3 बार यह सीट जीती है जबकि बीजेपी दो बार और कांग्रेस ने एक बार यह सीट जीती है।


लेखक के बारे में