Ghilli fame actor Shiva passes away: ये मशहूर अभिनेता हार गया जिंदगी की जंग.. जूझ रहा था कैंसर से, निधन की खबर मिलते ही शोक में डूबा फिल्म जगत
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय चरित्र अभिनेता गिल्ली शिवा का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। वर्ष 2004 की सुपरहिट फिल्म 'गिल्ली' से उन्हें खास पहचान मिली थी।
Ghilli fame actor Shiva passes away || Image- IBC24 News File
- कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अभिनेता शिवा का निधन।
- वर्ष 2004 की गिल्ली फिल्म से मिली थी पहचान।
- फिल्म जगत और प्रशंसकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
चेन्नई: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चरित्र अभिनेता शिवा का निधन हो गया। उनके फैंस उन्हें ‘गिल्ली शिवा’ के नाम से जानते थे। (Ghilli fame actor Shiva passes away) बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘गिल्ली’ फिल्म से मिली थी अलग पहचान
अभिनेता शिवा को सबसे अधिक पहचान वर्ष 2004 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘गिल्ली’ से मिली थी। निर्देशक धरनी की इस फिल्म में विजय, तृषा और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के शुरुआती फाइट सीन में शिवा की भूमिका ने दर्शकों का ध्यान खींचा और इसके बाद उन्हें ‘गिल्ली शिवा’ के नाम से पहचान मिलने लगी।
अजीत की फिल्म ‘राजा’ से शुरू हुआ था करियर
शिवा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म ‘राजा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई तमिल फिल्मों में छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाए। (Ghilli fame actor Shiva passes away) भले ही उनकी भूमिकाएं छोटी रही हों, लेकिन अपने सहज अभिनय के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। उन्होंने विजय की कई अन्य फिल्मों में भी सहायक भूमिकाएं निभाईं और हर मौके का शानदार उपयोग किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता शिवा पिछले कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहे थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और डॉक्टरों के कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवा के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई लोग उन्हें ‘गिल्ली शिवा’ के नाम से याद करते हुए उनके अभिनय और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे हैं। उनके निधन को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


