Additional Collectors Transferred. Image Source- IBC24
जयपुर। Additional Collectors Transferred राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पहले तबादलों का दौर जारी है। भजन लाल शर्मा सरकार ने राजस्थान प्रशासन सेवा के 21 अफसरों का तबादला किया है। सरकार ने तबादला किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग में आदेश जारी कर दिया है।
Additional Collectors Transferred सूची में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, उदयपुर और धौलपुर समेत कई जिलों एवं बड़े शहरों से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शैफाली कुशवाहा को नगर निगम जयपुर में उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं निहारिका शर्मा को भी नगर निगम जयपुर में उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विष्णु बंसल को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में उपायुक्त लगाया गया है। अशोक कुमार शर्मा-I को भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे समय में बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों के तबादले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर जयपुर जैसे बड़े शहर में नगर निकाय और विकास से जुड़े पदों पर नई नियुक्तियों को चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार की ओर से अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अब नई तैनाती वाले अधिकारी अपने-अपने विभागों और निकाय क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज संभालेंगे।
ये भी पढ़ें