Reported By: Rajesh Raj
,IGKV Paper Leak News: छत्तीसगढ़ के नामी विश्वविद्यालय में लीक हुआ पेपर, सुबह 10 बजे होना था एग्जाम, 8 बजे सोशल मीडिया पर आ गया था प्रश्न पत्र / Image: IGKV Offical Website
रायपुर: IGKV Paper Leak News नीट पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही है, ताकि अभ्यर्थियों का भविष्य खराब ना हो। लेकिन दूसरी ओर लगातार पेपर लीक की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नामी कृषि विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से पेपर लीक की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एग्जाम से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था। फिलहाल मामले को लेकर छात्रों ने विरोध करते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
IGKV Paper Leak News मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम होना था। परीक्षा 10 बजे से आयोजित की गई थी, लेकिन सुबह 8 बजे ही सोशल मीडिया पर सेमेस्टर एग्जाम का पेपर वायरल होने लगा था। पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रबंधन पेपर लीक मामले में क्या एक्शन लेती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का पहला मामला नहीं है, इससे पहले 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावे पर जमकर बवाल मचा था। 14 मार्च 2026 को 12वीं की हिंदी की परीक्षा थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी। लेकिन 15 मार्च को सोशल मीडिया पर छात्र संगठनों ने पेपर लीक होने की जानकारी दी थी। मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सिविल लाइन्स और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।