Home » Ibc24 Originals » Tamil Nadu News: Order banning student protests... Why did the government reverse its decision within 24 hours?
Tamil Nadu News: छात्रों के Protest पर रोक का आदेश… Vijay सरकार ने 24 घंटे में क्यों बदला फैसला? |
Ads
तमिलनाडु में छात्रों को विरोध-प्रदर्शनों से दूर रखने वाला सरकारी निर्देश महज 24 घंटे में वापस लेना पड़ा। सवाल अब सिर्फ आदेश वापस लेने का नहीं, बल्कि उस राजनीति का है जो लंबे समय से युवाओं के समर्थन और उनकी आवाज को अपनी ताकत बताती रही है। कॉलेजों के प्रिंसिपलों को छात्रों को आंदोलनों और प्रदर्शनों से दूर रखने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन विरोध और सवाल उठने के बाद आदेश वापस ले लिया गया। ऐसे समय में जब देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, तमिलनाडु का यह फैसला नई बहस छेड़ रहा है। आखिर 24 घंटे में विजय सरकार को पीछे क्यों हटना पड़ा? क्या सत्ता में आने के बाद विरोध की वही युवा आवाज असहज करने लगती है, जिसे पहले राजनीतिक ताकत माना जाता था? देखिए पूरी रिपोर्ट।