‘सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है.. ये लोग बम भी लाए हैं’ यहां बवाल के बाद SP ने दिया बयान.. वीडियो वायरल

'सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है.. ये लोग बम भी लाए हैं' यहां बवाल के बाद SP ने दिया बयान.. वीडियो वायरल

‘सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है.. ये लोग बम भी लाए हैं’ यहां बवाल के बाद SP ने दिया बयान.. वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 11, 2021 7:25 am IST

लखनऊ, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शनिवार को संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव के दौरान इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें- 26 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन..लोकवाणी की 19वी…

सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रसाद कह रहे हैं, ‘सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है। भाजपा के लोग बम भी लाए हैं।’ इटावा पुलिस के पीआरओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना जिले के बरहपुरा प्रखंड की है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर वॉटर कैनन का प्रयोग, पा…

सोनभद्र से मिली खबर के अनुसार नगवां क्षेत्र पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर बवाल किया जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत एक पुलिसकर्मी और राबर्ट्सगंज नगर पालिका के पूर्व प्रमुख घायल हो गए। उपद्रवियों द्वारा कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पढ़ें- अपनी वैध-अवैध संतानों के बारे में जानकारी दें मंत्र…

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नगवां प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान एवं मतगणना हुई और उसके बाद भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को विजयी घोषित किया गया लेकिन उसके बाद सपाइयों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने का प्रयास किया और जमकर बवाल किया।

पढ़ें- महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए CO, पत्नी की शिकायत पर पुलिस 

जब पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस घटना में क्षेत्राधिकारी (सदर) आशीष मिश्र और एक पुलिसकर्मी को चोट आई।

 

 


लेखक के बारे में