आदित्यनाथ शनिवार को बदरी-केदार की यात्रा पर पहुंचेंगे

आदित्यनाथ शनिवार को बदरी-केदार की यात्रा पर पहुंचेंगे

आदित्यनाथ शनिवार को बदरी-केदार की यात्रा पर पहुंचेंगे
Modified Date: October 6, 2023 / 10:03 pm IST
Published Date: October 6, 2023 10:03 pm IST

गोपेश्वर, छह अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे ।

रुद्रप्रयाग के अपर सूचना अधिकारी रति लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे योगी हेलिकॉप्टर से केदारपुरी आएंगे जहां वह जीएमवीएन ‘गेस्ट हाउस’ में रात्रि प्रवास करेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दिन रविवार सुबह साढ़े आठ बजे केदारनाथ से प्रस्थान कर वह सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर बदरीनाथ पहुंचेंगे ।

रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योगी आदित्यनाथ की यात्रा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है ।

लखनऊ से भी उत्तर प्रदेश सरकार की टीम पहले ही बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंच चुकी हैं ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति राजकुमार


लेखक के बारे में