ओडिशा मानवाधिकार आयोग के नए सदस्य नियुक्त हुए अधिवक्ता बिराज शंकर मिश्रा

ओडिशा मानवाधिकार आयोग के नए सदस्य नियुक्त हुए अधिवक्ता बिराज शंकर मिश्रा

ओडिशा मानवाधिकार आयोग के नए सदस्य नियुक्त हुए अधिवक्ता बिराज शंकर मिश्रा
Modified Date: August 18, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: August 18, 2026 10:18 pm IST

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अधिवक्ता बिराज शंकर मिश्रा को ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) का सदस्य नियुक्त किया है।

अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति बिराज शंकर मिश्रा द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

इससे पहले राज्य मानवाधिकार आयोग का संचालन अध्यक्ष न्यायमूर्ति शत्रुघ्न पुजारी और एकमात्र सदस्य चित्तरंजन मोहपात्रा द्वारा किया जा रहा था।

ओएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आयोग के समक्ष वर्तमान में 6,240 मामले विचाराधीन हैं, जबकि अगस्त महीने में 71 मामलों का निपटारा किया गया है।

आयोग में इस वर्ष अबतक 3,407 मामले आए हैं।

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में