वित्त मंत्री के जवाब के बाद विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

वित्त मंत्री के जवाब के बाद विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

वित्त मंत्री के जवाब के बाद विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया
Modified Date: February 11, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: February 11, 2026 7:32 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद कांग्रेस और सहयोगी दलों के सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और ‘देश को बेच देने’ का आरोप लगाया।

लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट नारेबाजी की।

उन्होंने ‘देश बेच दिया, किसान बेच दिया’ के नारे लगाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस मौके पर मौजूद थीं।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि व्यापार समझौते में पूरी भाजपा सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हो गई है तथा किसानों का नुकसान होने जा रहा है।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने आरोप लगाया कि बजट में केरल को कुछ नहीं मिला और एम्स की मांग भी अनसुनी कर दी गई।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में