Gautam Gambhir Death Threat: आतंकी हमले के बाद ‘ISIS कश्मीर’ के निशाने में आए गौतम गंभीर, मिली जान से मारने की धमकी
Gautam Gambhir Death Threat: आतंकी हमले के बाद ‘ISIS कश्मीर’ के निशाने में आए गौतम गंभीर, मिली जान से मारने की धमकी

Gautam Gambhir Death Threat/ Image Credit: IBC24
- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली।
- आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है।
- गौतम गंभीर ने पुलिस में की शिकायत।
नई दिल्ली। Gautam Gambhir Death Threat: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और बीजेपी के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उपाय करने की मांग की है।
बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की थी और हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत इस कायराना हरकत का जवाब देगा।
मिली जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर को यह धमकी एक अनजान ईमेल के जरिए मिली है। ईमेल में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे- I kill u. यह संदेश भले ही छोटा था, लेकिन इसका असर गंभीर रहा। जिसके बाद गंभीर ने बिना देरी किए इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी। वहीं मा्मले में पुलिस का कहना है ईमेल भेजने वाले की पहचान जल्द से जल्द करने की कोशिश कर रहे हैं।
Gautam Gambhir Death Threat: गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को जान से मारने की धमकी मिलना एक बहुत ही चिंता का विषय है। जिसे लेकर गौतम गंभीर के फैंस ने भी चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Former BJP MP and current head coach of the Indian cricket team, Gautam Gambhir, received a death threat from 'ISIS Kashmir'. On Wednesday, he approached the Delhi Police, filing a formal complaint for an FIR and seeking measures to safeguard his family’s security: Office of… pic.twitter.com/MEG26UIwFh
— ANI (@ANI) April 24, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गौतम गंभीर को यह धमकी 24 अप्रैल को एक अनजान ईमेल के जरिए मिली जिसमें लिखा था "I kill u"। इसके बाद उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस से शिकायत की।
लेखक के बारे में
Web Title: After the terrorist attack, Gautam Gambhir became the target of 'ISIS Kashmir', got death threats

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm