वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉजपा संस्थापक दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉजपा संस्थापक दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद कॉजपा संस्थापक दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की
Modified Date: July 18, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: July 18, 2026 10:17 am IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को घोषणा की कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं।’’

वांगचुक को उनके अनिश्चितकालीन अनशन के 21वें दिन शनिवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

बहरहाल, पुलिस ने कहा कि वांगचुक को ‘‘आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल’’ के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली करने की अपील की।

वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में 28 जून से कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

दीपके की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"