Raipur Tikrapara Family Death: पलभर में खत्म हो गया हंसता खेलता परिवार, रायपुर में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घटना से पूरे इलाके में छाया सन्नाटा

Raipur Tikrapara Family Death: पलभर में खत्म हो गया हंसता खेलता परिवार, रायपुर में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घटना से पूरे इलाके में छाया सन्नाटा

Raipur Tikrapara Family Death: पलभर में खत्म हो गया हंसता खेलता परिवार, रायपुर में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घटना से पूरे इलाके में छाया सन्नाटा

Raipur Tikrapara Family Death | Photo Credit: AI

Modified Date: July 18, 2026 / 07:41 am IST
Published Date: July 18, 2026 7:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • हंसता-खेलता परिवार पलभर में खत्म
  • 5 लाशों ने खड़े किए कई सवाल

रायपुर: Raipur Tikrapara Family Death राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। यहां एक ही घर से एक ही परिवार के पांच लोगों की शव बरामद की गई है। (Raipur Family Death News) जैसे ही ये खबर इलाके में पहुंची आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बाप ने बच्चों को खिलाया मौत का निवाला

Raipur Family Death News मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। (Tikrapara Family Death) बताया जा रहा है कि परिवार को मुखिया साजिद अली ने अपनी दो बेटियों 14 साल की शाहिदा, 16 साल की इरशाबा, पत्नी राबिया और 20 साल के बेटे इरशाद अली को खाने में जहर मिलाकर दिया। जिसके बाद सभी सो गए। जब साजिद को अहसास हुआ कि सभी की मौत हो गई है। जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी, उनकी दो मासूम बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

किराए की मकान में रहता था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक के एक मकान में किराए से रहते थे। 8 महीने पहले ही परिवार यहां रहने आया था। परिवार के मुखिया सय्यद शाहिद बैटरी का कारोबार करते थे। जिस घर में परिवार किराए पर रहता था वो पूर्व महापौर के करीब का घर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार ने रोज की तरह साथ बैठकर खाना खाया और सोने चला गया। किसी को क्या पता था कि वह रात इस परिवार की आखिरी रात होगी। मासूम बच्चों को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस पिता के हाथों से उन्हें भोजन मिल रहा है, उसी ने उनकी जिंदगी की आखिरी सांसें भी तय कर दी हैं।

एक-एक कर निकले पांच शव, रो पड़ा पूरा मोहल्ला

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर का दरवाजा खोला तो ऐसा लग रहा था कि सभी खाना खाकर सो गए हैं, लेकिन पुलिस जबकि पुलिस ने साजिद को फांसी के फंदे से लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने घर से एक-एक कर पांचों शवों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में शव रखे जा रहे थे और बाहर खड़े लोग नम आंखों से इस भयावह दृश्य को देख रहे थे। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा था। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म हो गया?

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक पिता ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या वह आर्थिक तंगी, कर्ज या किसी मानसिक दबाव से गुजर रहा था? स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि साजिद पिछले कुछ समय से परेशान रहता था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस सभी के शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस दर्दनाक घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।