Raipur Suicide News: 5 लोगों की मौत से दहला राजधानी रायपुर का ये इलाका, घर के ही अंदर इस हाल में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Suicide News:रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है।

Raipur Suicide News: 5 लोगों की मौत से दहला राजधानी रायपुर का ये इलाका, घर के ही अंदर इस हाल में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Suicide News/Image Credit: AI


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: July 17, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: July 17, 2026 11:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले हैं।
  • सभी के शव एक घर के अंदर मिले हैं।
  • घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Raipur Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक का है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थतियों में मिले हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। (Raipur Suicide News) वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने जहर का सेवन किया है और इसी वजह से सभी की मौत हुई है। वहीं 5 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

किराए की मकान में रहता था परिवार

Raipur Suicide News: वहीं बताया जा रहा है कि, परिवार टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के मदनी चौक के एक मकान में किराए से रहते थे। एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मकान में रहने वाले शेख साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस की टीम ने सभी के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.