एमएफएन दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ाई गई

एमएफएन दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ाई गई

एमएफएन दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ाई गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: February 16, 2019 4:16 pm IST

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने के बाद भारत ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से वहां से आयातित चीजों पर 200 फीसदी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।

भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा शुक्रवार को वापस ले लिया था। मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे के तहत उस देश को कुछ निश्चित विशेषाधिकार मिलते हैं। कस्टम ड्यूटी बढ़ाए जाने के साथ ही, इस्लामाबाद को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने के लिए और वहां की धरती पर चल रही आतंकी गतिविधियों पर रोक के लिए भारत ने दबाव बनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : प्रभात झा का बयान- लोकसभा चुनाव मप्र के गुना से लड़ेंगे मोदी 

केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि वो सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगे ताकि पाकिस्तान को पूरी तरह से अलग-थलग किया जा सके। गौरतलब है कि गुरूवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार से सीआरपीएफ के 78 गाड़ियों के काफिले में एक बस को पुलवामा जिला के अवंतिपोरा में निशाना बनाया। इसमें 40 जवानों के शहीद हो गए थे।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”hi”><p lang=”en” dir=”ltr”>India has withdrawn MFN status to Pakistan after the Pulwama incident. Upon withdrawal, basic customs duty on all goods exported from Pakistan to India has been raised to 200% with immediate effect. <a href=”https://twitter.com/hashtag/Pulwama?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#Pulwama</a></p>&mdash; Arun Jaitley (@arunjaitley) <a href=”https://twitter.com/arunjaitley/status/1096782573387374592?ref_src=twsrc%5Etfw”>16 फ़रवरी 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script> 

 


लेखक के बारे में