बंगाल चुनाव से पहले पूर्व एनएसजी कमांडो और वाम नेता की बेटी सहित कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल

बंगाल चुनाव से पहले पूर्व एनएसजी कमांडो और वाम नेता की बेटी सहित कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल

बंगाल चुनाव से पहले पूर्व एनएसजी कमांडो और वाम नेता की बेटी सहित कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल
Modified Date: February 17, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: February 17, 2026 9:18 pm IST

कोलकाता, 17 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कई प्रमुख चेहरों को पार्टी में शामिल किया। इनमें पूर्व एनएसजी कमांडो, एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ अधिकारी और वाम मोर्चा के पूर्व मंत्री की बेटी शामिल हैं।

कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व एनएसजी कमांडो दीपांजन चक्रवर्ती, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीएसपी बिप्लब बिस्वास और दिवंगत आरएसपी नेता एवं मंत्री क्षिति गोस्वामी की पुत्री कस्तूरी गोस्वामी शामिल हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कदम चुनाव से पहले भाजपा के सामाजिक और राजनीतिक दायरे को विस्तृत करने की कोशिश है।

दीपांजन चक्रवर्ती राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बांग्ला मीडिया में चर्चित चेहरा रहे हैं। वहीं, कस्तूरी गोस्वामी के शामिल होने से राजनीतिक हलकों में खास चर्चा है, क्योंकि उनका परिवार लंबे समय से वाम राजनीति से जुड़ा रहा है।

कस्तूरी की बहन वसुंधरा गोस्वामी पहले ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं और वर्तमान में कोलकाता नगर निगम में पार्षद हैं।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में