बकरीद से पहले गुजरात के डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

बकरीद से पहले गुजरात के डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

बकरीद से पहले गुजरात के डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Modified Date: May 26, 2026 / 10:55 pm IST
Published Date: May 26, 2026 10:55 pm IST

गांधीनगर, 26 मई (भाषा) गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के. एल. एन. राव ने मंगलवार को बकरीद से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, राव गांधीनगर स्थित पुलिस भवन में आयोजित इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। सभी शहरों, सभी जिलों के पुलिस आयुक्त और रेंज प्रमुख बैठक में उपस्थित थे।

डीजीपी ने सभी जिलों में मौजूदा कानून व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती उपाय करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिला पुलिस इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को संवेदनशील एवं असुरक्षित क्षेत्रों में पुलिस तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया मंच पर गतिविधियों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया गया।

बयान में कहा गया है, ‘त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों की कड़ी निगरानी, ​​यातायात नियमों का पालन और आपातकालीन सेवाओं की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।’

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में