लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा भाजपा ने 18 सदस्यीय राज्य समिति की घोषणा की

लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा भाजपा ने 18 सदस्यीय राज्य समिति की घोषणा की

लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा भाजपा ने 18 सदस्यीय राज्य समिति की घोषणा की
Modified Date: December 30, 2023 / 03:21 pm IST
Published Date: December 30, 2023 3:21 pm IST

अगरतला, 30 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को 18 सदस्यीय राज्य समिति के गठन की घोषणा की।

पार्टी ने राज्य में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा समेत विभिन्न इकाइयों के प्रमुखों के नाम भी घोषित किए।

पार्टी में लौटे सुबल भौमिक को समिति के छह अध्यक्षों में से एक घोषित किया गया है।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार समिति में तीन महासचिव और छह राज्य सचिव भी हैं।

इस साल विधानसभा चुनाव में टिकट न पाने वाली मिमी मजूमदार को महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। वह झरना देबबर्मा की जगह लेंगी, जिन्हें हाल में त्रिपुरा महिला आयोग का प्रमुख बनाया गया है।

सिपाहीजाला जिले से युवा विधायक सुशांत देब पार्टी के युवा मोर्चे की अगुवाई करेंगे। वह निवर्तमान अध्यक्ष नबादुल बानिक की जगह लेंगे, जिन्हें त्रिपुरा औद्योगिकी विकास निगम का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना


लेखक के बारे में