एआई आधारित उपकरणों से चुनाव प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी होगी: केरलम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
एआई आधारित उपकरणों से चुनाव प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी होगी: केरलम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
कोझिकोड (केरलम), 25 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डी. सजित बाबू ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित उपकरणों से चुनाव प्रक्रिया अधिक सरल एवं प्रभावी होगी।
बाबू ने बृहस्पतिवार को यहां चथमंगलम स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘एआई आधारित उपकरणों से चुनाव प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी होगी।’’
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विकसित किए जा रहे नए एआई आधारित उपकरणों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए ताकि चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं को तेज और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी एम. एस. माधविकुट्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति और चुनाव से संबंधित विभिन्न लंबित प्रपत्रों को लेकर भी चर्चा की गई।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


