नितिन नवीन ने जयपुर में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

नितिन नवीन ने जयपुर में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

नितिन नवीन ने जयपुर में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
Modified Date: September 25, 2026 / 08:34 am IST
Published Date: September 25, 2026 8:34 am IST

जयपुर, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार सुबह यहां ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

यह कार्यक्रम यहां राम निवास उद्यान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़, कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए।

नबीन ने शपथ दिलाते हुए कहा, ‘‘हम हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करेंगे। हम स्वच्छता को लेकर सजग और जागरुक रहेंगे।’’

इस अवसर पर नवीन और शर्मा ने पौधे भी लगाए।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में