अरुणाचल सरकार ने सितंबर महीने का वेतन एवं पेंशन समय से पहले जारी करने को मंजूरी दी
अरुणाचल सरकार ने सितंबर महीने का वेतन एवं पेंशन समय से पहले जारी करने को मंजूरी दी
ईटानगर, सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर सितंबर माह के वेतन, मेहनताने और पेंशन के लाभों को समय से पहले जारी करने को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संयुक्त सचिव (बजट) इकार बिरची की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश के अनुसार, सरकार ने नियमित कर्मचारियों के मासिक वेतन, आकस्मिक, अस्थायी और संविदा कर्मचारियों के मेहनताने के अलावा पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के लिए 25 सितंबर को राशि आहरित करने को मंजूरी दे दी है।
आदेश में वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन का हवाला दिया गया है जिसमें प्रस्तावित हड़ताल के कारण 28 से 30 सितंबर के बीच बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।
यह हड़ताल प्रमुख बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) की ओर से बुलाई गई है।
भाषा संतोष सिम्मी
सिम्मी

Facebook


