अन्ना द्रमुक नेता वेल्लामंडी नटराजन टीवीके में शामिल हुए
अन्ना द्रमुक नेता वेल्लामंडी नटराजन टीवीके में शामिल हुए
चेन्नई, 28 मई (भाषा) तमिलनाडु में अन्ना द्रमुक के पूर्व मंत्री वेल्लामंडी आर नटराजन मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गए। एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पूर्व पर्यटन मंत्री ने 27 मई को ‘बुस्सी’ एन आनंद के नाम से पहचाने जाने वाले टीवीके के महासचिव एन. आनंद से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस सप्ताह सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल होने वाले वह अन्ना द्रमुक के पांचवें नेता हैं। इससे पहले अन्ना द्रमुक के चार बागी विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया था।
नटराजन ने 2016 में तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। पार्टी में नेतृत्व संकट के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम का समर्थन किया था। फरवरी में जब पनीरसेल्वम द्रमुक में शामिल हुए, तब नटराजन ने दोबारा अन्ना द्रमुक का रुख किया था।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


