एआईएमए ने विनीत जैन को मीडिया में योगदान के लिए सम्मानित किया

एआईएमए ने विनीत जैन को मीडिया में योगदान के लिए सम्मानित किया

एआईएमए ने विनीत जैन को मीडिया में योगदान के लिए सम्मानित किया
Modified Date: February 22, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: February 22, 2026 11:26 pm IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (द टाइम्स ग्रुप) के प्रबंध निदेशक विनीत जैन को ‘ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशंस’ (एआईएमए) द्वारा ‘लाइफटाइम कॉन्ट्रीब्यूशन टू मीडिया’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जैन को यह पुरस्कार एआईएमए के 70वें स्थापना दिवस और 20वें राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के अवसर पर शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रदान किया गया।

जैन को टाइम्स ग्रुप को भारत के सबसे बड़े मल्टीमीडिया उद्यम के रूप में विस्तारित करने में परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, विनीत जैन के नेतृत्व में टाइम्स नाउ, ईटी नाउ और ज़ूम जैसे गैर-प्रिंट मीडिया ब्रांड ने समूह की टेलीविजन उपस्थिति को मजबूत किया है, साथ ही समूह के डिजिटल मंचों ने नए आयाम स्थापित किए हैं, जबकि रेडियो मिर्ची, गाना, टाइम्स म्यूजिक और मैजिकब्रिक्स ने अपनी-अपनी श्रेणियों में विशेष पहचान बनाई है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए जैन ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इसे अपने उन सहकर्मियों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने टाइम्स ग्रुप को भारत की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया कंपनी बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।’’

इस मौके पर एआईएमए ने जैन की प्रशंसा भविष्य के लिए तैयार एक नेतृत्वकर्ता और तेज-तर्रार उद्यमी के रूप में की, जिन्होंने एक पारंपरिक समाचार पत्र व्यवसाय को एक विविध मीडिया कंपनी में बदल दिया है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में