हैदराबाद में गिरोह ने एआईएमआईएम कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या की

Ads

हैदराबाद में गिरोह ने एआईएमआईएम कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 01:05 PM IST

हैदराबाद, 31 अगस्त (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक कार्यकर्ता की यहां उसके घर के पास एक गिरोह ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात वट्टेपल्ली इलाके में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि करीब 50 वर्ष की आयु के महबूब अली पर पांच लोगों के एक समूह ने चाकुओं से हमला किया। इन लोगों को कथित तौर पर मृतक के एक रिश्तेदार ने हमले के लिए बुलाया था।

हमले में महबूब अली को गंभीर चोटें आईं और उसका काफी खून बह गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।

हत्या के बाद फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं।

एआईएमआईएम विधायक मोहम्मद मुबीन ने अली के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मोहम्मद मुबीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वट्टेपल्ली में एआईएमआईएम कार्यकर्ता मरहूम महबूब अली साहब की निर्मम हत्या से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। अज्ञात हमलावरों ने घातक हथियारों से उन पर हमला किया।’’

बाद में विधायक ने फलकनुमा थाने का दौरा किया और अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई करने तथा दोषियों को कानून के कटघरे में लाने की मांग की।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर फलकनुमा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा