अलीगढ़ में शिक्षण संस्थान के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला

Ads

अलीगढ़ में शिक्षण संस्थान के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 12:55 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 12:55 PM IST

अलीगढ़ (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके में स्थित एक प्रमुख शिक्षण संस्थान के कर्मचारी का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मडराक स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल कॉलेज के कर्मचारी अंकित (25) का शव सोमवार सुबह संस्थान के कुछ कर्मचारियों ने पेड़ से लटका देखा।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंचे और मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेगी।’

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा