एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अयोध्या हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई

Ads

एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अयोध्या हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई

  •  
  • Publish Date - October 15, 2024 / 04:00 PM IST,
    Updated On - October 15, 2024 / 04:00 PM IST

अयोध्या (उप्र), 15 अक्टूबर (भाषा) एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने आपातकालीन लैंडिंग की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विमान जयपुर से आ रहा था।

अयोध्या धाम स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन इस साल के प्रारंभ में शुरू किया गया था।

भाषा सं जफर

खारी

खारी