BJP’s performance in by-elections: अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा.. बताया, ‘झारखंड, कर्नाटक और पंजाब में क्यों चुनाव नहीं जीत पाई बीजेपी’.. आप भी पढ़े
Akhilesh Yadav told the real reason for BJP’s victory in the elections भाजपा ने महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में जिस तरह का प्रदर्शन किया वैसा प्रदर्शन पंजाब, झारखंड और कर्नाटक में …
Akhilesh Yadav on BJP | Source : Akhilesh Yadav X Handle
लखनऊ: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ भाजपा ने अब तक महाराष्ट्र में 133 सीटें जीत ली है जबकि बहुमत का जरूरी आंकड़ा 145 ही है। राज्य में सबसे खराब स्थिति महाविकास अघाड़ी के गठबंधन दलों की रही। (Akhilesh Yadav told the real reason for BJP's victory in the elections) पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में ज्यादातर सीटों पर कब्ज़ा जमाने वाले उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। शिवसेना यूबीटी सिर्फ 20 सीटें ही जीत पाई है।
Read More: Ramniwas Rawat Resigned : विजयपुर में रामनिवास रावत की करारी हार, दिया मंत्री पद से इस्तीफा
maharashtra assembly election results
बात करे झारखण्ड की तो यहां भाजपा को कामयाबी नहीं मिल पाई है। यहां सत्ताधारी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस के साथ इण्डिया गठबंधन के तौर चुनाव लड़ने वाले इस गठबंधन ने अब तक झारखण्ड में अबतक 34 सीटें जीत ली है।
jharkhand assembly election results
वही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को सात सीटों पर अपना कब्जा जमा चुकी है। उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी ने फतेह हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर चुनाव जीता है। अगर एनडीए की बात करें तो गठबंधन को कुल 25 सीटों पर कामयाबी मिली है। वहीं I.N.D.I.A को 16 सीटों पर कामयाबी मिली।
BJP's performance in by-elections
इस तरह देखा जाये तो भाजपा ने महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में जिस तरह का प्रदर्शन किया वैसा प्रदर्शन पंजाब, झारखंड और कर्नाटक में नहीं कर पाई। इस पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, कर्नाटक व पंजाब उपचुनाव मे सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत व मप्र व राजस्थान में एक-एक सीट पर जीत और दूसरी सीटों पर काँटे की टक्कर देने के लिए बधाई! झारखंड, कर्नाटक और पंजाब जहाँ भाजपा की सरकार नहीं थी वहाँ भाजपाई साज़िश नहीं चल पाई। इसका मतलब साफ़ है, जहाँ भाजपा सरकार थी वहीं षड्यंत्र सफल हुए। जनता की सजगता आगामी चुनावों में भाजपा को किसी भी साज़िश में कामयाब नहीं होने देगी। चेतना ही चुनौती बनेगी।'
कर्नाटक व पंजाब उपचुनाव मे सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत व मप्र व राजस्थान में एक-एक सीट पर जीत और दूसरी सीटों पर काँटे की टक्कर देने के लिए बधाई!
झारखंड, कर्नाटक और पंजाब जहाँ भाजपा की सरकार नहीं थी वहाँ भाजपाई साज़िश नहीं चल पाई। इसका मतलब साफ़ है, जहाँ भाजपा सरकार थी…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 23, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Akhilesh Yadav told the real reason for BJP's victory in the elections

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm