चंडीगढ़। हरियाणा में किसान और सरकार आमने सामने आ गए हैं। सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने प्रदेशभर में तीन घंटे रोड जाम कर विरोध जताने का आह्वान किया है।
Read More News: एमपी में शुरू हुई पेंशन बहाली की लड़ाई, 2018 से इसे लागू करने की मांग
Opposition parties have mislead led the farmers for their own political gains. The PM has assured farmers of MSP. Farmers will be able to freely trade their produce anywhere. During this pandemic, blocking roads in protest is not correct: Haryana Min Anil Vij on agriculture Bills pic.twitter.com/qUuE7HZCoF
— ANI (@ANI) September 20, 2020
प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह और प्रवक्ता राकेश बैंस ने 17 किसान यूनियनों को अपना समर्थन दिया है। दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने किसानों को विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील करते हुए मामला बातचीत से सुलझाने की बात कही है।
Read More News: ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर ऑरेकल और वॉलमार्ट के बीच संभावित करार को दी मंजूरी
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि विपक्षी दलों ने किसानों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए गुमराह किया है। पीएम ने किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का आश्वासन दिया है। किसान कहीं भी अपनी उपज का स्वतंत्र रूप से व्यापार कर सकेंगे। महामारी के दौरान सड़कों को अवरुद्ध करना सही नहीं है।
Read More News: कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- एक प्रदेश में दो क़ानून, भाजपा नेताओं की अभद्रता को खुला संरक्षण
Haryana: Police deployment at Sadopur border in Ambala, in view of farmers’ protest against #AgricultureBills
Ambala SP Abhiskeh Jorwal says, “Barricading in place here as Bharatiya Kisan Union has given a call for protest. We have sufficient forces present here.” pic.twitter.com/a4LfTbRWIJ
— ANI (@ANI) September 20, 2020
इधर किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गृह सचिव ने भी सभी जिलों के डीसी व एसपी को अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी को पत्र के जरिए कहा कि सभी डीसी, एसएसपी, एसपी इस रोड जाम करने का आह्वान करने वाले लोगों तक पहुंचे और शांतिपूर्ण धरने के लिए मनाएं। यदि हाईवे जाम होते हैं तो दूसरे विकल्प एक रास्तों पर ट्रैफिक को तुरंत मूव किया जाए। प्रदर्शनकारियों के साथ विनम्रता और धैर्य से पेश आया जाए।
Read More News: छात्र अब घर पर ही तैयार कर सकेंगे उत्तरपुस्तिका, नए दिशा निर्देश जारी